प्रमोद दुबे
महासमुंद – विगत दिनों रेलवे ट्रैक पर नयापारा वार्ड क्रमांक 11 के दो सगे भाइयों की लाश मिली थी। ट्रेन में कटने से हुई दोनों भाइयों के असामयिक मृत्यु से गमगीन परिवार से मिलने नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकान्त साहू उनके घर पहुंचे। जहां श्री साहू ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ है।
