प्रमोद दुबे
महासमुंद – भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई की बैठक स्थानीय स्वाध्याय केंद्र में गत दिनों हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ बीएमएस छग के प्रान्त महामंत्री दिनेश पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं मजदूर संघ के संस्थापक दत्ततोपंथ ठेंगड़ी जी के चित्र मे माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन किया गया। उसके पश्चात खगेंद्र तारक के. द्वारा गीत लिया गया। बैठक में प्रान्त महामंत्री के द्वारा भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। नई कार्यकारणी में मजदूर संघ के नये जिलाध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव होंगे। जिला उपाध्यक्ष विकास क्षत्रिय, जिला मंत्री खगेंद्र तारक, संगठन मंत्री प्रदीप वर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष सुदेश कन्नौजे होंगे। इन सभी का कार्यकाल आगामी तीन वर्ष तक होगा। प्रान्त महामंत्री दिनेश पांडेय एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने नवीन दायित्व के लिए इन सभी को शुभकामनायें दीं। उसके पश्चात प्रान्त महामंत्री ने संगठन के बारे मे बताया की किस प्रकार भारतीय मजदूर संघ अन्य मजदूर संगठन से भिन्न है। भारतीय मजदूर संघ भारत ही नही अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। उन्होंने बताया की आजादी के समय भारत मे सिर्फ एक ही मजदूर संगठन हुआ करता था उसका नाम है अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस यानि आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक जो की भारतीय कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रेरित संगठनं है। इस संघठन का उद्देश्य यह था की चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगे पूरी हो, इस धेय के साथ इस संघठन के लोग कार्य करते थे। राष्ट्रवादी विचारधारा या देश प्रथम ऐसी भावना इनकी नही थी।इसलिए आजादी के बाद ऐसे संगठन की मांग जोरो से होने लगी जो राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत हो, ऐसे समय में भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक रिखी राम साहू, अश्वनी तिवारी, बीएमएस के जिला अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा, पूर्व जिला मंत्री विकास क्षत्रिय, जिला मंत्री खगेंद्र तारक, संघठन मंत्री प्रदीप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश कन्नौजे, हरी शंकर चतुर्वेदी जिला मंत्री दुर्ग, दीपक तिवारी, चन्दन डडसेना, सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा, रेखा सोनी कुंदन साहू, पूनम ब्रम्हभट्ट, गोविन्द साहू, मुकेश कुर्रे, सत्य परेड, डॉ विश्वास, , लोमश साहू, धनुष यादव एवं अन्य मजदूर संगठन के लोग उपस्थित थे।
