बालोद :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है। आज समर कैंप के पांचवे दिवस के प्रथम सत्र में में बी.के. पूर्णिमा दीदी ने समय का महत्व बताते हुए कहा कि हममें से बहुत सारे लोग समय को यूं ही व्यर्थ गंवा देते है, जबकि समय को व्यर्थ गंवाना माना जीवन को व्यर्थ गंवाना। समय का एक क्षण सोने के कण जितना मूल्यवान है उसमें भी विद्यार्थी काल जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय है। यही भविष्य जीवन की आधारशिला है इसलिए इसका पूरा सदुपयोग करे। इसके अलावा कम समय में अच्छी पढ़ाई कैसे करे इसके बारे में कुछ टिप्स बताते हुए कहा कि क्लास में ध्यान से सुनना, नियमित पढ़ाई करना, लगन व एकाग्रता से पढ़ना, पढ़ाई की चर्चा करना, फ्रेश दिमाग से पढ़ना, रिविजन करना।
अपनी दिनचर्या कैसे रखनी है, इसके बारे में बताते हुए स्वाति बहन ने कहा कि सभी को सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोने से शरीर स्वस्थ होते है इसलिए हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए। रात को जल्दी सोने से शरीर स्वस्थ होते है, इसलिए हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए। रात को जल्दी सोने का समय निश्चित करे। जो अपनी स्मरण शक्ति को अच्छा बनाना चाहता है, उसके लिए सुबह का समय मूल्यवान होते है, दिन की शुरूआत हम कोई अच्छा विचार, चिंतन व पठन से करें और दिन में कम से कम दो बार नहाना चाहिए। रात में अच्छी नींद होने से हम अपने आपको स्वच्छ महसूस करते है, जिससे हमारा अवचेतन मन स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाता है, तो सबसे पहले कुछ क्षण के लिए परमप्रिय परमात्मा का चिंतन अवश्य करे और दिल से यही कामना करे कि हे प्रभु आज का दिन मेरे लिए खुशी-खुशी से गुजर जाएं और शुक्रिया अदा करे।इस तरह समर कैम्प का समापन 25 मई को रखा गया है, जिसमें विभन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई है।
