प्रमोद दुबे
महासमुंद :- बुधवार को एसडीएम कार्यालय महासमुंद में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा द्वारा जन सुनवाई शिविर लगाया गया जिसमे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे।
इस जन सुनवाई में रजिस्ट्री विभाग, राजस्व विभाग, कलेक्टर कार्यलय संबंधी कार्यों का आमजनो की समस्या और सही समस्याओं को सुना गया और महासमुंद एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से चर्चा कर लोगों की समस्याओं के निराकरण करने हेतू निर्देशित किया गया और अगले बुधवार को इन समस्याओं के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। आमजनो को किसी भी प्रकार की रिश्वत न देने की बात कही और अगर किसी शासकीय कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी गई तो उसके खिलाफ राजस्व मंत्री के पास शिकायत की जाएगी।
जन सुनवाई में मेघराज चंद्रसेन नांदगांव, कृष्णा पटेल बांसकुडा, लालाराम साहू चिंगरौद, रानीदान राठी महासमुंद, भरत लाल साहू मोरधा, कमल साहू महासमुंद और इनके साथ साथ और कई लोगों ने भी अपनी अपनी समस्याएं डॉ. चोपड़ा के समक्ष प्रस्तुत की एवम डॉक्टर चोपड़ा ने अधिकारियों से चर्चा कर इनकी समस्याओं को 7 दिवस के अंदर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
जन सुनवाई अब प्रत्येक बुधवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक लगाई जाएगी, जिसमे लोगों के समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जायगा। इस शिविर में डॉ. विमल चोपड़ा के साथ साथ देवीचंद राठी, महेंद्र सिका हनीश बग्गा, पवन साहू, मोहन साहू, भरत खत्री, विक्की गुरुदत्ता, जितेंद्र साहू राकेश सचदेवा, डोमार तांडी हफीज कुरैशी, सुरेन्द्र महाराज, रविन्द्र जैन, माखन पटेल, सुरेन्द्र यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
