भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – ग्राम भैंसामुडा़ में शहीद होमेश्वर सिंह ठाकुर की शहीद दिवस के अवसर पर छुरा थाना प्रभारी दिलीप मिश्राम के मार्गदर्शन में स्मारक स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई।और शहीद के परिजन को श्रीफल एवं शाल से थाना की ओर से शहीद होमेश्वर सिंह ठाकुर के माता पिता फिरतु राम ठाकुर बुधियारिन बाई ठाकुर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वरिष्ट नागरिक नथमल शर्मा,सरपंच बंसती कंवर,समाजसेवी शीतल ध्रव,हेमन्त साहू,रुपनाथ बंजारे,पुनितराम ठाकुर,संतोष सोरी,मोहन कंवर डिगेश्वर साहू,राजेश साहू,त्रिलोक ठाकुर,नरोतम ठाकुर,लुदु ठाकुर,डमरु साहू,मोहन कंवर,लव ठाकुर,हेमठाकुर,धनेश साहू,मुकेश यादव,राजेश साहू सहित ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।
