प्रमोद दुबे
महासमुंद :- भाजपा प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्व विधायक महासमुंद डॉ. विमल चोपड़ा द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद के चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण स्थल पर साइट मैनेजर से चर्चा कर मेडिकल कॉलेज की चल रही कार्य प्रगति का जायजा लिया गया।
छत्तीसगढ़ के 7 नए मेडिकल कॉलेज में 3 मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारंभ हो चुका है और जिसमे हमारे महासमुंद के मेडिकल कॉलेज का निर्माण सबसे तेज गति से हो रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर 64 एकड़ का होगा जो की 256 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा, जिसमे मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल यह सभी शामिल होंगे।
इस मेडिकल कॉलेज में 120 सीटें छात्रों के लिए रहेंगी। महासमुंद क्षेत्र के चिकित्सकीय छात्रों के लिए खुशी की बात होगी। गौरतलब है कि पिछले कांग्रेस शासन में मेडीकल कॉलेज का निर्माण एकदम धीमी गति से हो रहा था, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी और तीन महीनों के अंतर्गत ही मेडिकल कॉलेजों का निर्माण तेज गति से होने लगा। डॉ. चोपड़ा ने राज्य और केन्द्र दोनो सरकार को धन्यवाद किया की सरकार ने चिकित्सकीय क्षेत्रों में भी अपना ध्यान केंद्रित किया।
निरीक्षण के दौरान, पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र सिका, हनीश बग्गा, भरत खत्री विक्की गुरुदत्ता, जितेंद्र साहू, पार्षद हफीज कुरैशी, सुरेन्द्र महाराज आदि भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
