प्रमोद दुबे
महासमुंद :- छग राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप का तीन दिवसीय मैच के दूसरे मैच में महासमुंद का मुकाबला कांकेर से दल्ली राजहरा मे खेला जिस में महासमुंद ने कांकेर को 1 पारी और 213 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। मैच की शुरुवात में कांकेर ने टांस जीतकर महासमुंद को अपने बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसमें महासमुंद की टीम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 417.10 रनो पर ऑल आउट हुई। 417 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कांकेर के सभी बल्लेबाजी महासमुंद की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिये और महज 99 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। महासमुंद की और से नमन ने घातक गेंद बाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए, सुधांशु को 3, प्रशांत को 2 विकेट मिले। तत्पश्चात महासमुंद की टिम को 317 रनों की विशाल बढ़त प्राप्त हुई और महासमुंद की टीम ने कांकेर को फाॅलो का आन का निमंत्रण दिया और कांकेर को दूसरी पारी में पुनः बल्लेबाजी के लिए बुलाया परंतु दूसरी पारी में भी कंकर की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और सुधांशु की फिरकी के आगे कांकेर के बल्लेबाज एक- एक करके पवेलियन लौटते गए इस तरह से कांकेर की पुरी टीम 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
