जांजगीर चांपा से नारायण चंदेल और व्यास कश्यप के बीच चुनावी संग्राम में कांटे की टक्कर।

जांजगीर चांपा :- जिले मुख्यालय जांजगीर चांपा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल मौजूदा विधायक और छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं। जबसे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हुए हैं तब से भाजपा नारायण चंदेल को लगातार अपना प्रत्याशी बना चुनावी दांव खेलते आ रहे हैं। वहीं व्यास कश्यप बसपा से 2018 में चुनाव लड 33.505 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे वे कांग्रेस में शामिल हो कर 02 बार 2023 के चुनाव मैदान में नारायण चंदेल के सामने बड़ी चुनौती बन कर खड़े हुए हैं। जांजगीर चांपा विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं कहना है कि यहां सभी चुनाव में भाजपा कांग्रेस के बीच सीधे कांटे की टक्कर रहता हैं वैसा ही स्थिति अभी भी चल रहे हैं। “जांजगीर चांपा के 2008 से 2018 चुनाव परिणाम” 2008 में भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने 42.006 वोट हासिल कर जीत हासिल किया, तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मोती लाल देवांगन ने 40.816 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 2013 में कांग्रेस प्रत्याशी मोती लाल देवांगन ने 54.291 वोट हासिल कर जीत हासिल किया, तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नारायण चंदेल ने 44.080 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 2018 में भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने 54.040 वोट हासिल कर जीत हासिल किया तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मोती लाल देवांगन ने 49.852 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस भी भाजपा की तरह मोती लाल देवांगन पर दांव लगाते रहे इस बार 2023 में मोती लाल देवांगन की टिकट काट कर बसपा से कांग्रेस में आए व्यास कश्यप को नया चेहरा के रूप में बदलाव चुनावी मैदान में उतार कर जाति समीकरण की राजनीति कर दांव खेला गया है। वर्तमान भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल और कांग्रेस से व्यास कश्यप दोनों एक ही समाज से हैं जिसमें इस बार दोनों के बीच कांटे की टक्कर हैं। जिसमें किसकी जीत हासिल होगा ये मतदान के बाद पता चलेगा। दोनों अपने पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर जन संपर्क कर क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं देखना होगा कि क्षेत्र की जनता किसे अपना विधायक चुनता है।