भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम का जनसंपर्क कार्यक्रम मंडल सरोना से हुआ शुभारंभ।

कांकेर :- भारतीय जनता पार्टी कांकेर विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी आसाराम नेताम का सरोना मंडल के हर गांव गली मोहल्ले में डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा रहा है। वर्तमान के प्रदेश के कांग्रेस सरकार के नीतियों से हताश परेशान है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आसाराम नेताम भारतीय जनता पार्टी को आपार जनसमर्थन मिल रहा है भाजपा मंडल सरोना जनसंपर्क महाअभियान की शुरुवात ग्राम पुरियारा से प्रारंभ होकर ग्राम करप, सरईटोला, डंवरखार सिंगनपुर, सारंडा, कुम्हानखार, लेंडारा, ठेमा, बांसपत्तर आमापानी, रावस, खलारी, साल्हेभाट आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया गया इस जनसंपर्क महाअभियान में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल सरोना अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया, जिला उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जिला मंत्री हीरा मरकाम, भाजयुमो महामंत्री संजू गोपाल साहू, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन नेताम, मंडल महामंत्री टेकेश्वर सिन्हा, मंडल कन्हैया नेताम उपाध्यक्ष, बैराग सोरी, कौशल पटेल, दीपक पटेल, वेदबत्ती दुग्गा, बलराम साहू , महावीर रामटेके, रमेश सलाम, दीपक साहू, रामेश्वर पांडे आदि उपस्थित रहे।