
छुरा :- ग्राम मड़ेली में अमात्य गोड़ समाज द्वारा भादो मास के नवमी तिथि को नवाखाई पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समाज के लोगों द्वारा अपने इष्ट देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना कर नया धान की बाली को कूटकर चिवड़ा तथा दूध का भोग लगाया। परिवार के लोग एक साथ बैठकर खीर तथा चिवड़ा ग्रहण किया। दूल्हा देव कुल देवी देवताओं तथा अपने पूर्वजों को कोरिया के पत्ता में भोग अर्पित कर एक दूसरे को बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान किया गया। बाहर गांव के भी सगाजन बड़ी संख्या में पहुंचे थे। खुशहाली एवं उत्सव का माहौल देखते ही बनता था। सभी धोती पगड़ी पहने देवघर पहुंच कर पूजा पाठ किए। आदिवासी समाज की परम्परा रीति रिवाज की विशिष्ट पहचान है। आज भी परम्परा कायम है। नये फसल आने पर यह नवाखाई का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व पर प्रमुख रूप से अवध मरकाम जी केन्द्रीय सलाहकार अमात्य गोड़ समाज, मड़ेली सर्कल के सहसचिव भीखम ठाकुर, कोषाध्यक्ष भूषण ठाकुर,खुटैत गजेन्द्र ठाकुर, सरपंच लक्ष्मी ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, जगन्नाथ ठाकुर, भंगी राम नेताम, रामचरण, ईश्वर ठाकुर, वेशनारायण ठाकुर, मीरा ठाकुर, पवन मरकाम, रोशन ठाकुर, भोगेश्वर ठाकुर, बिशनाराम, दिनबंधु, मुकेश, भारत ठाकुर, देवलाल ठाकुर, पीताम्बर ठाकुर, रूद्रा ठाकुर, कुलेश्वर मरकाम, शतानंद ठाकुर, चितरंजन, लोकेश, लोचन ठाकुर, मोहन ठाकुर, भोलेनाथ, करण ठाकुर ईश्वर ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए।
