
मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम मड़ेली में गणेशोत्सव समिति ऊपर पारा के सदस्यों के द्वारा हरिकिर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम फिंगेश्वरी के चितरंजन शरण जी का कार्यक्रम राधाकृष्ण मंदिर के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। अमात्य गोड़ समाज का नवाखाई का पावन अवसर होने के कारण माताओं तथा पुरुषों की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोवर्धन ठाकुर,तुकेश्वर ठाकुर, भोलेनाथ,भूषण ठाकुर,तिहारु ध्रुव,मोहन ठाकुर,करण ठाकुर, लालाराम यादव, देवीसिंह, मांझी,डोंगर ठाकुर, मोतीलाल ठाकुर, फालसिह,हीरा ठाकुर,पीलु राम, रूद्रा ठाकुर,ढाल सिंह,पुरानिक ठाकुर आदि का विशेष सहयोग रहा है।
