करनाल:-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल:-जिला पुलिस करनाल की एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट द्वारा एसआई रोहतास के कार्यकाल में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। एएसआई यशपाल एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी रोकी पुत्र सुखबीर वासी सांभली को विश्वसनीय सूचना पर काछवा रोड से और आरोपी गौरव पुत्र राजू वासी टिगरी थाना ढोगट जिला बागपत उत्तर प्रदेश को वजीदा रोड करनाल से विश्वसनीय सूचना पर गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी रॉकी ने साल 2022 में थाना मधुबन के एरिया से शिकायतकर्ता मुकेश वासी नगला मेघा के घर से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और आरोपी गौरव ने जुलाई व सितंबर 2023 में थाना सिविल लाइन एरिया से शिकायतकर्ता अपूर्व वासी हांसी चौंक की मोटरसाइकिल को मुगल कैनाल से तथा थाना सेक्टर- 32/33 एरिया से शिकायतकर्ता रामफल वासी शक्तिपुरम की मोटरसाइकिल को उसके घर के बाहर से चोरी करके वारदात को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में थाना मधुबन, थाना सिविल लाइन और थाना सेक्टर-32/33 में मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा नामालुम के खिलाफ दर्ज किया गया था। मामले की आगामी तफ्तीश में पाया गया की दोनों आरोपियों ने नशापूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। आरोपियों को पेश न्यायालय करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
