अखिल भारतीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक ने किया तेजराम विद्रोही का सम्मान l 

राजिम :- विधानसभा क्षेत्र के किसानों का एक दल मां दन्तेश्वरी हर्बल समूह कोंडागांव के भ्रमण में आये हुए थे जिन्होंने काली मिर्च उत्पादन, जैव विविधता, सागौन के बराबर स्टीविया वृक्ष का उत्पादन, औषधीय पौधों आदि को नजदीक से जानने व समझने का मौका मिला जिसे किसान अपनाकर अपना आर्थिक हालात कैसे मजबूत कर सकते हैं

इस पर परिचर्चा किया। परिचर्चा के दौरान मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के संस्थापक व अखिल भारतीय किसान महासंघ (आइफा) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने किसान नेता व आम आदमी पार्टी के राजिम विधानसभा प्रत्याशी तेजराम विद्रोही का साल ओढ़ाकर सम्मान किया एवं विजयी होने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा भ्रमण दल में शामिल किसानों को अपने खेत से उत्पादित काली मिर्च की पैकेट भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर मदन लाल साहू, रूद्रसेन सिन्हा, श्रवण यादव, उत्तम कुमार, मनोज कुमार, हरख राम, बृजकुमार, काशीराम, नवली राम, छन्नू सोनकर, गैन्दू पटेल, रमेश सोनकर, राजकुमार बंधे, सुरेश सिन्हा, सागर सेन उपस्थित रहे।