
छुरा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल छुरा के तत्वावधान मे आयोजित युवा मोर्चा बाइक रैली में युवाओं ने दिखाई ताकत, बाइक रैली के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू जिला गरियाबंद व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री थानसिंग निषाद के विषेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से भाजयुमो मण्डल छुरा ने शीतला माता मंदिर परिसर छुरा से तुमगांव होते हुए लोहझर, खैरझीटी, मडेली, खडमा, रानीपरतेवा, मुडागांव, परसदा खुर्द, बोडराबांधा, कसहीबाहरा होते हुए दादरगांव की ओर रैली को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते हुए कोसमबुडा में समापन कर जिला पंचायत सदस्य व बाइक रैली प्रभारी चंद्र शेखर साहू ने मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके उपस्थिति और उत्साह से राजिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू की जीत सुनिश्चित कर दी है, युवा मोर्चा के साथियों ने कमर कस ली है और हम छत्तीसगढ़ में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनायेंगे। बाइक रैली में भाजयुमो मण्डल छुरा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया साथ ही जोश और उत्साह से रैली को ऐतिहासिक बनाने में पूर्ण योगदान के लिए आभार और बधाई। रैली में भारत माता कि जय, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद भाजपा ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए युवा साथियों के जोश और उत्साह देखते ही बनती है उक्त उद्बोधन कर साहू ने रैली की समापन की घोषणा की। रैली में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, उपाध्यक्ष रिंकु सचदेव, महामंत्री भाजयुमो मण्डल छुरा जितेन्द्र साहू, मोहेन्द्र सिन्हा, मण्डल उपाध्यक्ष जयदीप साहू, बल्लार नेताम, जिला प्रसार प्रचार प्रमुख नरेश निषाद , मानसिंह निषाद, उज्जवल जैन, मेषनंदन पांडे, कोमल सिंह साहू, ताराचंद साहू, देवचरण साहू, डूमेश्वर सिन्हा सहित लगभग 40 बाइक सहित 100 से अधिक संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली में उपस्थित रहे।
