डॉ. आर. एन. एस. शिक्षा महाविद्यालय मे मेहंदी प्रतियोगिता’ का आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- डॉ. आर. एन. एस. शिक्षा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में बी० एड० द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने सहपाठी एवं शिक्षको के हाथों में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बहुत ही अच्छी सुन्दर मेहंदी लगाई ।सभी छात्र एवं छात्राओं की मेहंदी अच्छी थी जिसमे प्रथम स्थान पर आफरीन बानों, द्वितीय स्थान पर नुपुर दास एवं बीरेंद्र तथा तृतीय स्थान पर स्नेहा यादव एवं मनीषा गुप्ता रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या नीत सिंह ने सभी को हरितालिका तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।