आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड।

जांजगीर चांपा :- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहें शिक्षाविद डॉ. देवधर महंत, साथ ही गरिमामयी उपस्थिति रही अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड अरविंद कुमार मेश्राम, रेलवे भर्ती बोर्ड के सचिव-यू. शिव शंकर राव जी और कवि लोक साहित्य परिषद के अध्यक्ष सुजश कुमार शर्मा सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहें, संचालन कवि राकेश श्रीवास ने किया। जाँजगीर जिले से कवि सुरेश पैगवार ने अपनी शानदार सजल की प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने ने समसामयिक विभिन्नताओं पर करारा व्यंग्यात्मक प्रहार किया।


कवयित्री संतोषी श्रद्धा महंत जी ने सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ किया फिर अपने श्रृंगारिक गीतों के माध्यम से खूब समां बाँधा। उर्दू अदब के प्रसिद्ध ग़ज़ल गो- अदब जाँजगीरी ने अपनी शेरों शायरी से सभी को अपना बना लिया। युवा गीतकार उमाकान्त टैगोर ने भी सस्वर कविता पाठ कर लोगों से खूब तालियाँ बटोरीं। रायगढ़ से कवि गुलशन खम्हारी ने ओज के माध्यम से देश के जवानों को आह्वान किया और सब में देश प्रेम के भाव जगा दिए। कवि लोको पायलट संतोष मिरी ने छन्दबद्ध रचनाएँ पढ़ी व आपका के पुस्तक का विमोचन किया गया इस तरह से साहित्य के क्षेत्र में आपका कार्य श्रेष्ठ है।
इस के लिए शील साहित्य परिषद जांजगीर के सभी सदस्यों ने बधाइयाँ प्रेषित की हैं।