फिंगेश्वर- राकेशतिवारी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने जैसे ही सरकार द्वारा निर्धारित आयु सीमा की पात्रता अर्जित की अपने रायपुर प्रवास के दौरान सपत्नीक कोरोना निरोधक वैक्सीन कोविशील्ड की पहली डोज श्रद्धा हास्पिटल शदाणी दरबार रायपुर में लगवाई,
उन्होंने ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं है,बल्कि सारे 45 साल की उम्र से अधिक लोगों को जल्द से जल्द इस वैक्सीन की डोज और 28 दिनों बाद दूसरी डोज बेझिझक लेना चाहिए, प्रदेश में करोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है,इससे अपना बचाव हमें स्वयं करना है और अपने परिवार सहित दूसरों की रक्षा भी करना पड़ेगा,बिना बहुत जरूरी कारणों के घरों से निकलने से बचना है,बिना वैक्सीन या वैक्सीन लगाने के बाद भी लोगों के बीच दो गज की दूरी और चहरे पर माक्स लगाना बहुत जरूरी है।जिनको जहाँ अवसर मिल रहा हो वहां वैक्सीन ले लेना चाहिए,जरूरी नहीं है कि अमुक सरकारी अस्पताल में ही वैक्सीनेसन कराया जावे,करोना से लडाई में हमे राजनीति करने से बचना चाहिए, हमारी सरकार ने 45 साल की आयु की पात्रता रखी है,हमें निशुल्क वैक्सीनेसन का लाभ क्रम से लेना चाहिए,हमें दुबारा करोना महामारी से बचने के उपायों को जन जन तक पहुँचाने का काम करना है,उन्होने लोगो से अपील की है कि सरकार की सुरक्षा गाइडलाइन की घोषणा की राह देखने की जगह पिछले साल करोना की लड़ाई के अपने अनुभवों को याद कर अमल में लाना होगा।
