- राजिम। टीकाकरण अभियान का मैं भी सहभागी बना। । आप सबसे भी आग्रह जिनकी उम्र 45 या उससे अधिक है वो सब टीका अवश्य लगावें,
टीका ( तिलक ) माथे पर लगे या टीका हथों में लगे शुभ ही होता है। ये कहना है नगर के भाजपा नेता व अधिवक्ता, पार्षद महेश यादव का उन्होंने - नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगल टीका कोरोना वैक्सीन लगवाया साथ ही सभी से कोरोना का वैक्सीन लगाने का अपील किया।

