कोरोना वैक्सिनेशन वालो की संख्या बढ़ी 1अप्रैल से-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में—
डॉक्टरों की निगरानी में होता हैं टीकाकरण-
कोरोना वैक्सीन रामबाण साबित-
तेजी से बढ़ते हुये कोरोना के आंकड़ो से चारों तरफ दहशत और भय का माहौल हैं। महामारी ने सभी वर्ग के लोगो की नींद चैन उड़ा दी हैं विगत एक वर्षो से अब तक लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया ।अनगिनत लोगो की जाने गई इससे,हम अनजान नही है ,और अभी भी कई लोग——- जिंदगी और मौत से लड़ रहे है,इससे शारीरिक मानसिक और आर्थिक दंश सभी झेल रहे है। यह भयावह बीमारी अब विकराल रूप लेती जा रही हैं बचाव के सारे उपाय फेल हैं बड़े-बड़े डॉक्टर और वैज्ञानिक हैरान है आखिर इतनी भयावह बीमारी का ईलाज क्या है?अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना वारियर आज भी सेवा के क्षेत्र में समर्पित है————- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की जानकारी के अनुसार प्रतिदिन लगभग सौ लोगो का टीकाकरण हो रहा हैं और जन-जागरूकता अभियान के कारण 1अप्रैल से संख्या लगातार बढ़ रही हैं,कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा हैं ,उन्होंने जानकारी दी कि-गर्दिश के इस दौर में कोरोना वैक्सीन जिसे विशेषज्ञों द्वारा—— तैयार किया गया है, रामबाण साबित होता नजर आ रहा हैं ,शासन के निर्देशानुसार——– वैक्सीन तीन चरणों में लगाये जा रहे हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन, पुलिसकर्मी को लगाया गया।अब दूसरे चरण में 45 वर्ष से ऊपर वालो को यह टिका लगाया जा रहा है,गलत प्रचार की वजह से कई लोगो में असमंजस हैं टीकाकरण के कोई दुष्परिणाम तो नही इस कारण कई लोग लगवाने में संकोच कर रहे हैं ।यह एकदम सुरक्षित हैं और लगवाने के बाद कुछ परहेज जरूरी है,पहले डोज के बाद 28 वे दिन दूसरा डोज दिया जाता हैं। तृतीय चरण में सामान्य वर्ग के लोगो को यह टिका लगाया जायेगा लोगो की शंका को दूर करते हुए बताया गया कि-यह एकदम सुरक्षित हैं और मेडिकल ट्रायल के बाद निकाला गया हैं। इससे इम्युनिटी क्षमता बढ़ता है ।साधारण टीका की तरह होता हैं हल्का बुखार, दर्द होना सामान्य बात है इस क्षेत्र के विधायक धनेन्द्र साहू ने खुद टिका लगवाकर लोगो को इसके लिए प्रेरित करते हुए कहा-डरे नही बिना भय के डॉक्टर के सलाह के बाद टीका अवश्य लगवाये जिसे कोई समस्या है उनको डॉक्टर सलाह देंगे। सावधानी ही सुरक्षा हैं ये जनहितैषी हैं लोगो को जागरूक करे और बचाव के लिये परिवार और आसपास के लोगो को भी इसकी जानकारी दे।
