लोक कलाकार टोमन की आकस्मिक निधन पर जिले के कला जगत में शोक की लहर ।
बादल की गर्जना सुनाने वाले लोक कलाकार टोमन ध्रुव मौन निंद्रा में हुए लीन।
आधुनिक वाद्य यंत्र पैड के अलावा नाल वादन की प्रस्तुति राज्य स्तर के मंचों पर कर चुके हैं
आश्रित परिवार के लिए शासन से जिले के कलाकार ने रखी है मांग।

राजिम। जिला गरियाबंद अंतर्गत फिंगेश्वर जनपद के ग्राम चरौदा छुईहा निवासी लोक कलाकार टोमन ध्रुव का आज आकस्मिक निधन हो जाने पर जिले के कला जगत में शोक की लहर छाई हुई है परिवारिक सूत्रों और मित्र कलाकार द्वारा मिली जानकारी अनुसार कोविड 19 के चलते रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आज निधन हो गया जिससे आश्रित परिवार समस्त ग्रामवासी चरोदा सहित जिले के कलाकारों में मातम छाया हुआ है ऐसे मिलनसार मृदुभाषी सरल व्यक्तित्व के धनी लोक कलाकार का असामयिक मृत्यु हो जाना जन मानस के लिए अपूरणीय क्षति है उक्त बातें जिला सिरजन कला परंपरा संगठन के मुखिया राजकुमार यादव लोहरसी गौकरण मानिकपुरी फुलझर घटारानी अध्यक्ष सेवक ठाकुर बाबूलाल साहू ने बताया कि श्री टोमन ध्रुव पैड वादन नाल वादन के माध्यम से ग्राम जिला और राज्य स्तर पर मानस गान लोक कला मंच एवं जस जगराता मंच पर सफल प्रदर्शन करते रहे है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र पैड पर अच्छी तरह से पकड़ बनाकर बेहतरीन पेचिंग तैयार कर बादल की गड़गड़ाहट मांदर की धुन शंखनाद की ध्वनियां और घुंघरू की छन-छन को बजाकर मंत्रमुग्ध करते थे उनकी बेहतरीन पेशकश को याद करते हुए जिला सिरजन और कला परंपरा परिवार ने उन्हें भावभीनी तथा अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शासन प्रशासन संस्कृति से आश्रित परिवार को सहायता राशि की मांग की है
छत्तीसगढ़ माटी महतारी के समर्पित कलाकार टोमन ध्रुव को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार के लिए सहायता की मांग रखने वाले लोगों में प्रदेश सिरजन के मुखिया डॉ दीनदयाल साहू भिलाई प्रदेश कला परंपरा के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी भिलाई आशा ध्रुव गया प्रसाद साहू डॉ ईश्वर तारक रायपुर प्रदेश प्रभारी कला परंपरा राजकुमार यादव लोहरसी सिरजन लोक कला साहित्य संस्था जिला गरियाबंद संस्थापक गौकरण मानिकपुरी फुलझर घटारानी अध्यक्ष सेवक ठाकुर विजयपुर देवरी बाबूलाल साहू फुलझर सहित भुवन सेन खेमबाई निषाद खेलावन निषाद यमुना साहू चमरू निषाद फिशुन निषाद रामबिशाल ध्रुव अरूण कुमार जगत चरण सिंह जगत तुलसी बाई मानिकपुरी चैतू राम तारक दौलत यादव बुधारु यादव संतोषी चक्रधारी रोमन संतोष दास मानिकपुरी यशोमती सेन दैव श्री सेन तुलेश्वर घृतलहरे धनजी साहू डोमन साहू भूलू राम सेन श्यामाचरण दीवान त्रिलोक सिन्हा चैतू राम तारक हिम्मत सिन्हा चुम्मन सिन्हा यशकुमार साहू फागू राम साहू कन्हैया लाल सिन्हा मनेश्वर ध्रुव एतवारी यादव विजय कुमार बंसोड ओमप्रकाश सिन्हा सुरेन्द्र कुमार सिन्हा आशाकांत रजक श्रवण कुमार पटेल नारायण सिन्हा दशरथ तारक चोवा यादव पुष्कर ध्रुव रेख राम ध्रुव भागवत सेन शत्रुघ्न सेन नथेल दास मानिकपुरी दौलत यादव भादुदास ललिता यादव गायत्री राजपूत पूना बाई रमेश कुमार बंसोड मोहन विश्वकर्मा रूपन दास मानिकपुरी सहित छत्तीसगढ़ के जस सम्राट दुकालू यादव आदि शामिल हैं उल्लेखनीय है कि श्री ध्रुव छत्तीसगढ़ के कई बड़े बड़े हस्तियों के अलावा वर्ष 2013
14 में राजकुमार यादव गौकरण मानिकपुरी के संयोजन में ग्राम फुलझर में दुकालू यादव के साथ पैड वादन करके सभी को मंत्रमुंग्ध कर चुका है।
