क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारी से पूछा कि आखिर लोवोल्टेज और बिजली कटौती क्यू ?
बिजली अधिकारी ने दिया अजीबो गरीब जवाब कहा बिजली की आवक से ज्यादा बिजली बाटने के साथ बिजली चोरी भी है समस्या का कारण

छुरा:- छुरा अंचल में लगातार अघोषित बिजली कटौती व लोवोल्टेज की समस्या को लेकर जनपद पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारी के उपर छुरा के जनपद सदस्यों ने अपनी भड़ास निकाली लगातार क्षेत्र में कई दिनों से बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से नही मिलने के चलते क्षेत्र के किसानो के खेत सूखने लगे है लोवोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती के कारण बोर नही चलने से खेत मे सिंचाई नही होने के कारण खेत मे अब दरारे आने लगी है जिसके चलते क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर स्पस्ट रूप से दिखाई देने लगा है वही बिजली की आंख मिचौली व लोवोल्टेज के चलते क्षेत्र के लोग भरी गर्मी के मौसम में उमस के चलते रतजगा करने पर मजबूर है। जिसकी शिकायत क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से की जा रही है इसी बीच क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बिजली विभाग के प्रति अपनी भड़ास निकालने का कल मौका मिला जनपद पंचायत छुरा के सामान्य सभा के बैठक में पहुचे छुरा बिजली विभाग के अधिकारी ए ई दीवान पर जनपद सदस्यों ने अपनी भड़ास निकालते हुए क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार करने की सख्त हिदायत दी। बैठक में बिजली विभाग छुरा के ए ई श्री दीवान ने खुद स्वीकार किया कि छुरा क्षेत्र में बिजली की चोरी हो रही है।अब यहां पर सोचने वाली बात यह है कि अगर क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है तो बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और अब तक विभाग ने क्षेत्र में कितने लोगो पर बिजली चोरी के मामले में कार्यवाही की है यह भी अपने आप मे एक सवाल खड़ा करता है। ?
क्षेत्र में बीते कई दिनों से बिजली की विकराल समस्या बनी हुई है लोवोल्टेज व बिजली की अवैध कटौती ने किसानों के सामने बडी समस्या खड़ी कर दी है पानी की कमी के चलते किसानों के खेतों में अब दरारे पड़ने लगे है किसान अब अपने आपको बेबस और असहाय महसूस करने लगे है कि आखिर इस बड़ी समस्या को किसके पास रखे अभी तक इस गम्भीर समस्या को लेकर न तो क्षेत्रीय विधायक ने पहल की है ना ही क्षेत्र के सासंद ने कोई पहल की है।आखिर जनता द्वारा अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुचाने के लिए चुने गए जनप्रतिनिधि द्वारा अपनी जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ लेना समझ से परे है। अब तो बस क्षेत्र के लोगो को किसी मसीहा का इंतजार है जो क्षेत्रवासियो की इस बड़ी समस्या को अपने आपको किसान हितैसी बताने वाली सरकार तक पहुचा सके।
*क्या कहते है बिजली विभाग के अधिकारी*
छुरा बिजली विभाग में पदस्थ ए ई श्री दीवान ने सामान्य सभा के बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों को बताया कि छुरा क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा बिजली का कनेक्शन दिया गया है साथ ही क्षेत्र में बिजली की चोरी को भी लोवोल्टेज का कारण बताया इस समस्या के हल के लिए हमारे द्वारा मडेली के सिद्ध बाबा मंदिर के पास के प्लांट में 132 के वी का विधुत सेंटर बनाये जाने की मांग पत्र शासन प्रशासन को भेजा जा चुका है शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्र में लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की बात कही साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 132 के वी की स्वीकृति के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देने की बात कही है।
