जिला साहू संघ द्वारा जितेंद्र साहू को मिला शिक्षक सम्मान।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- जिला साहू संघ धमतरी एवं तहसील साहू संघ कुरूद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम साहू भवन कुरूद में रखा गया था जिसमें शिक्षक एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिसके अंतर्गत तहसील साहू संघ मगरलोड के सचिव एवं शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू खिसोरा को जिला साहू संघ धमतरी के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि जितेंद्र कुमार साहू पूर्व में तहसील साहू संघ मगरलोड द्वारा भी कोरोना योद्धा से सम्मानित है। शैक्षिक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक एवं समाज सेवा के प्रति विशेष अनुकरणीय योगदान हेतु जिला साहू संघ धमतरी के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षक एवं समाजसेवी जितेंद्र साहू को सम्मान मिलने पर जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू प्रदेश उपाध्यक्ष मालक राम साहू जिला उपाध्यक्ष तोरण साहू जिला सचिव यशवंत साहू लीलाराम साहू शिक्षक तहसील कुरुद के अध्यक्ष राधेश्याम साहू तहसील मगरलोड के अध्यक्ष तोशन साहू रघुनंदन साहू दयाराम साहू शिक्षण डॉ गिरीश साहू ललित चौधरी, डेरहू साहू लीखन साहू प्रेमलाल साहू, यदुनंदन साहू आदि लोगो ने बधाई दिया।