सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की खड़गवां पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग व्यक्तियों से 37 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षको को अवैध गांजा, शराब, सटटा, जुआ, कबाड़ पर कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशित करने व अति0 पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 02.09.2023 को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुल्लापुर थाना पसान का रहने वाला बाबू सिंह ग्राम रतनपुर के बैगापारा सी.सी. रोड पर अंधेरे में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की अत्याधिक मात्रा मे रखकर आस पास के क्षेत्रो मे बटवारा कर बिकी करने वाला है।

सूचना पर थाना प्रभारी खड़गवां के द्वारा टीम गठित कर ग्राम रतनपुर बैगापारा सीसी रोड के पास घेराबंदी कर रेंड कार्यवाही कर 23 कार्टून पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब कीमत 2,30000 / रूपये को आरोपी बाबू सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 45 वर्ष सा० ग्राम दुल्लापुर थाना प्रसान जिला कोरबा छ०ग० से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) . 59.क. 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया।
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में दिनांक 05.09.2023 को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग की कार स्विफ्ट वाहन क्रमाक एम.पी. 20- के. जे – 5555 में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा लोड कर ग्राम रतनपुर खड़गवां की ओर बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे हैं, सूचना पर थाना प्रभारी खड़गवां के द्वारा टीम गठित कर ग्राम रतनपुर बैगापारा के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन एम.पी 20 के जे 5555 को पकड़ा गया।वाहन को चेक करने पर वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करना पाया गया। उक्त वाहन में 14 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमत 80 500/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की कार स्विफ्ट एम.पी. 20- के. 5555 पुरानी इस्तेमाल की हुई कीमत करीबन 2,00000/- रूपये को आरोपी रमाकांत तिवारी उर्फ राहुल पिता मनोज तिवारी उम्र 22 साल सा० हरदी -32 थाना सिंहपुर जिला शहडोल राज्य म०प्र० से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2), 59, क, 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया।इस प्रकार उपरोक्त दोनो प्रकरण में कुल 37 पेटी. (1850 पाव 333 लीटर) कीमत 310500 / रूपये व प्रकरण में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार एम.पी. 20- के. जे 5555 कीमत 2,00000/ रूपये कुल रकम 510500 / रूपये जप्त किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह,सउनि रविन्द्र कुर्रे, सुखलाल खलखो, प्र. आर. इस्तयाक खान,आर.धर्मेन्द्र पटेल, रवि शर्मा, गौ०आजाद, अनिल यादव,दिनेश साहू, जोसेफ कुजूर,जसप्रीत सैनी एवं सै. विनय श्याम,अशोक का सराहनीय योगदान रहा।
