शांतिपूर्वक और कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार
सांसद चुन्नीलाल साहू ने लोगो से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की
जामगांव(फिंगेश्वर):- अंचल में होली का त्यौहार शांतिपूर्वक एवं कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।विदित हो कि कोरोना का कहर एक बार फिर अपना विकराल रूप धारण कर चुका है,ऐसे में शासन प्रशासन के द्वारा होली के त्यौहार को मनाने के लिये गाइड लाइन जारी किया गया था,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सांसद जीके द्वारा भी लोगो से अपील की गई थी कि होली का त्यौहार मास्क लगाकर और दो गज की दूरी को अपनाकर शांतिपूर्वक मनाया जाये, ऐसे में ग्रामीण अंचल के लोगो के द्वारा सहर्ष ही अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि मैं क्षेत्रवासियों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने के लिये आभार मानता हूँ। कोरोना से जंग अभी भी हमे जारी रखना है,मैं आम जनता से अपील करता हु कि वे सभी
मास्क पहनें व सामाजिक दूरी बनाते हुए स्वयं सुरक्षित रहे तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
