भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सुखी होली
इस वर्ष होली त्यौहार पर मंडराया कोरोना का साया

जामगांव(फिंगेश्वर):- ग्रामीण अंचलों में इस वर्ष होली का त्यौहार कोरोना महामारी से डर डरकर मनाया गया, ग्रामीण क्षेत्र के लोगो में होली त्यौहार पर इस बार उत्साह कम और डर ज्यादा दिखाई दिया,लोग अबीर गुलाल के साथ सुखी होली खेलते हुवे दिखाई दिये, इसी तारतम्य में जामगांव पंचायत के पदाधिकारी एवं भाजपा मण्डल के कार्यकर्ता भी सुखी होली खेलते हुवे दिखे,जिसमे प्रमुख रूप से अरुण सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव, मिन्जून साहू भाजपा मण्डल महामंत्री, दशरथ सिन्हा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, युवा नेता विनीत उपाध्याय, नन्हा शुक्ला, नीलम साहू,आदि लोग शामिल रहें।
