
पखांजुर :- शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के द्वितीय दिवस में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर कोयलीबेड़ा विकास खण्ड के सेवानिवृत्त हो चुके सम्मानीय शिक्षकों का श्रीफल और कलम से स्वागत किया गया। शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा के शिक्षक, शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल में होने के बाद भी अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्वहन करते हुए, हड़ताल स्थल पर सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को ससम्मान आमंत्रित कर, और स्वागत करके शिक्षक दिवस मनाया। मोर्चा के सह संयोजक अशोक मृधा और गणेश दास ने बताया कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान भविष्य में जितने भी त्योहार आएंगे उसे मनाकर हम अपना हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे। और जब तक बी ई ओ और लेखापाल को नही हटाया जाता, जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तब तक हम सभी हड़ताल पर डटे रहेंगे, चाहे इसके लिए शिक्षकों कुछ भी करना पड़े।
