नवापारा राजिम :- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का संचालन विद्यार्थी परिषद के द्वारा किया गया जिसमें प्रार्थना से लेकर अध्ययन-अध्यापन समस्त कार्य वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव के निर्देशन में बच्चो ने किशोर भारती अध्यक्ष मोहनीश साहू प्राचार्य बने समस्त शिक्षक के रूप में उपस्थित बच्चे उनके मार्गदर्शन में कार्य किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यास नारायण चतुर्वेदी विद्यालय के सह सचिव, अध्यक्षता विनोद कुमार शर्मा विशेष अतिथि, गौरी शंकर निर्मलकर प्राचार्य, कृष्ण कुमार वर्मा परीक्षा प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित कार किया। अपने उद्बोधन में व्यास नारायण चतुर्वेदी ने कहा की आज के बच्चें मोबाईल के माध्यम से बहुत कुछ सीख लेते हैं।

उनमें ज्ञान की कमी नहीं सभी क्षमता हैं जरुरत हैं तो उन्हें प्रोत्साहित करने की शिक्षक की जिम्मेदारी सबसे बड़ी होती हैं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान महत पूर्ण होता हैं। पढ़ाई के साथ बच्चो को नवाचार के माध्यम से क्रियाशील बनाएं और एक योग्य नागरिक तैयार कर पुण्य कर्म में सहभागी बनें। अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार शर्मा ने कहा की सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को हम शिक्षक दिवस के रुप मे मनाते हैं।शिक्षक ही सबसे सुंदर मूर्तिकार हैं वे अबोध बच्चे को ज्ञान से विभिन्न आकार देते हैं और आज्ञाकारी सेवाभावी राष्ट्रभक्त बनाकर भावी युग के निर्माता तैयार करते हैं।

गुरु के ज्ञान पाकर ही आज हमारे वैज्ञानिक चांद पर तिरंगा फहराने में सफल हुए। प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने कहा की दुनिया में कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं हैं ईश्वर की रचना में सभी के पास कोई न कोई विशिष्ट योग्यता हैं और हर पल सृष्टि के हर कण से और इंसान से हम कुछ न कुछ सीखते है इसलिए हर वो व्यक्ति गुरु हैं जिससे हमें अच्छी बाते सीखने को मिले चाहें वे छोटे हो या बड़े इससे फर्क नहीं पड़ता हमें एक विचार शील प्राणी होने के नाते हर किसी का सम्मान करना चाहिए। और ज्ञान का आदान- प्रदान करना चाहिए। आचार्य कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा पढ़ाई के साथ संस्कार का पालन जरुरी हैं उसके बिना एक सफल व्यक्तित्व का निर्माण नहीं हो सकता मेहनत करें और शिक्षक के बताए मार्ग का अनुकरण करते चले आप कभी राह नहीं भटकेंगे शिक्षक एक दिव्य ज्योति है जिससे आत्मा आलोकित होती है। इस अवसर पर अतिथिगणों द्वारा आचार्य परिवार से नरेश यादव नरेंद्र साहू दीपक देवांगन नारायणा पटेल संजय सोनी रेणु कुमार निर्मलकर तामेश्वर साहू नंद कुमार साहू वाल्मीकि धीवर धनेश्वरी साहू मोनिका मालवीय निकिता यादव, परमेश्वर सिन्हा निकिता तराने ममता साहू मंजू साहू जय साहू , अन्य कर्मचारी वाहन चालक पुष्पा साहू रामप्रसाद निषाद हेमनाथ साहू लवकुश पटेल जानकी साहू का श्रीफल कलम और आचार्य वेश भेंट कर तिलक वंदन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वादश के छात्र पीयूष साहू ने किया। आभार कन्या भारती प्रमुख वसुंधरा तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर भारती कन्या भारती बाल भारती के पदाधिकारियों वर्षा देवांगन अविनाश मारकम अंकित साहू भास्कर साहू मुस्कान साहू खुशबू साहू खुशबू यादव शेखर सोनकर कबीर साहू कुलदीप सेन तमन्ना रजक पायल साहू प्रांजलि शर्मा का महत्व पूर्ण योगदान रहा।उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।
