बिजली विभाग की लापरवाही से तंग आ कर ग्रामीणों ने एसडीएम से किया शिकायत..।

*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू

बिजली विभाग की लापरवाही से तंग आ कर ग्रामीणों ने एसडीएम से किया शिकायत..।
पखांजुर।  ग्राम पंचायत मरोड़ा एवं लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने आज बिजली गुल होने की शिकायत करने पखांजुर अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने बिजली के विभिन्न समस्या को अवगत कराते हुए पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी धनंजय नेताम को ज्ञापन दिया गया है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत मरोड़ा लक्ष्मीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बांदे फिटर से हो रहे हैं गर्मी की मौसम शुरुआत से ही बिजली की आंख में चोली शुरू हो गई है दिन में कई बार बिजली गुल होना आम बात हो गया है, जिससे कि आम आदमी रहन सहन व फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिसकी शिकायत कई बार बांदे सहायक यंत्री को किया गया है लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई पहल नहीं किया गया है, ऐसे में हम ग्रामीणों के सामने बिजली न रहना एक चुनौती बनकर रह गया है इस भीषण गर्मी में फसलों को सिंचाई नही कर पाने से फसल सूखने के कगड़ पर है।साथ ही दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पानी के लिए बिजली महत्वपूर्ण है,इस ज्ञापन में अजय शील,रोशन बड़ाई,सूरज विश्वास, सूजन सरदार, भावेश, सुरेश, दिनेश, विजय सुजीत, नरेश, समीर, संजय, जयदेव, दयाल, महानंद तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।