प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के बोर्ड निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ* *प्रथम चक्र का मतदान 16 अप्रैल एवं तृतीय चक्र के मतदान 20 अप्रैल 2021 को*

*प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के बोर्ड निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ*
*प्रथम चक्र का मतदान 16 अप्रैल एवं तृतीय चक्र के मतदान 20 अप्रैल 2021 को*

*सुकमा।  जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित सुकमा वनमण्डल अन्तर्गत 25 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के बोर्ड निर्वाचन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से प्रारंभ हो चुकी है। प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के बोर्ड निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी द्वारा संस्था के बोर्ड के 11 पदों का आरक्षण करते हुए कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चक्र में गोलापल्ली, कोण्टा, एर्राबोर, पालाचलमा, किस्टाराम, जग्गावरम, दोरनापाल, दुब्बाटोटा, पोलमपल्ली, बोडकेल, मिचीगुड़ा, जगरगुण्डा एवं पोंगाभेजी के प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों का नियोजन पत्र 08 अप्रैल तक प्राप्त किया जाएगा। 09 अप्रैल को नियोजन पत्रों के जाँच के पश्चात् दिनांक 10 अप्रैल को नियोजन पत्रों की वापसी, प्रतीक चिन्हों का आबंटन सहित निर्वाचन उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किय जाएगा। प्रथम चक्र के आमसभा, मतदान एवं मतगणना दिनांक 16 अप्रैल 2021 को की जाएगी।
*तृतीय चक्र का कार्यक्रम 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक*
तृतीय चक्र में केरलापाल, फूलबगड़ी, कोण्डरे, मुरतोण्डा, गुम्मा, छिन्दगढ़, गादीरास, कुकानार, पुसपाल, तोंगपाल, पड़वारास एवं सुकमा के प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों का नियोजन पत्र 12 अप्रैल तक प्राप्त किया जाएगा। 13 अप्रैल को नियोजन पत्रों के जाँच के पश्चात् दिनांक 15 अप्रैल को नियोजन पत्रों की वापसी, प्रतीक चिन्हों का आबंटन सहित निर्वाचन उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किय जाएगा। तृतीय चक्र के आमसभा, मतदान एवं मतगणना दिनांक 20 अप्रैल 2021 को की जाएगी।