तखतपुर :- आज श्री राम जानकी छोटे मंदिर से तखतपुर में भव्य जुलूस का संकीर्तन मंदिर समिति एवं नगर वासियों के सहयोग से निकल गई जिसमें बड़ी दूर-दूर से टोली ने भाग लिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार शाखा तखतपुर के द्वारा निशुल्क व्यक्ति परिवार और समाज निर्माण के लिए युग साहित्य का वितरण बड़ी संख्या में किया गया।

कार्यक्रम में शिवराम गुप्ता देवी सिंह ठाकुर गोपाल सिंह रीना ठाकुर नारायण प्रसाद पाली महेंद्र गुप्ता प्रज्ञा पाली तथा योग वेदांत सेवा समिति की ओर से बलदाऊ प्रसाद गुप्ता निर्मल गुप्ता बलदाऊ प्रसाद कौशिक द्वारा भी अहमदाबाद से प्रकाशित ऋषि प्रसाद एवं लोक कल्याण सेतु पुस्तक का वितरण किया गया ताकि व्यक्ति का निर्माण हो सके. उक्त जानकारी गायत्री परिवार के व्यवस्थापक नारायण प्रसाद पाली द्वारा दिया गया ।
