उत्कृष्ट गरियाबंद

कुछ ज्ञान की बातें हो जायेगी
कुछ सीखने को मिल जायेगा

कुछ समाचार भी सुन लेंगे
कुछ सुविचार भी गुन लेंगे

कुछ झिझक हमारा दूर होगा
कुछ बोलने का सुरूर होगा

कुछ गा लेंगे मिलकर गीत
होगी यही प्रार्थना की रीत

होगा नया जोश, नई उमंग
सीखेंगे हम सब संग- संग

बात रखने को मिलेगा मौका
शिक्षा में हम मारेंगे चौका

” जिलाधीश”ने की नई शुरुवात
होगी “उत्कृष्ट गरियाबंद”की बात

नहीं आयेगी अब कोई अड़चन
क्यूंकि अब रोज बोलेगा बचपन।

सागर कुमार शर्मा
(व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी)
सेजेस राजिम
जिला-गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
मो- ९९९३०४८७८६