फिंगेश्वर :- भारतीय जनता पार्टी से राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू का निरंतर जनसंपर्क जारी है। सावन माह के अंतिम सोमवार को उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न शिवालयों के दर्शन कर जलाभिषेक किया।

इस दौरान उन्होंने जनता की खुशहाली के लिए भगवान शिव शंकर से प्रार्थना करते हुए अपनी जीत का आशीर्वाद माँगा। उन्होंने परसदा कला के वनाँचल क्षेत्र टेंवारी में स्थित टानेश्वर महादेव में आयोजित त्रिदिवसीय रामायण के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे तथा ग्राम सेंदर पहुंचकर भी वहाँ के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जहां पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, फिंगेश्वर के नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव,रामाधार साहू,जनक साहू, होमसिंह साहू, छगन लाल,पुनारद व भाजपा नेता राजू साहू,रवि साहू, मुकेश साहू,चुम्मन ध्रुव,सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
