
राजिम:- सावन के अंतिम सोमवार को पूरे क्षेत्र के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जगह जगह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया। राजिम क्षेत्र के ग्राम रावंड़ में बोलबम काँवरिया संघ द्वारा जलाभिषेक व रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुन्द लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू पहुँचे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, फिंगेश्वर के नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव आदि पहुँचे तथा जलाभिषेक कर सर्वकल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने उपस्थित जनसमुदाय से जीत का आशीर्वाद माँगा।सांसद चुन्नीलाल साहू ने आस्था एवं उल्लास के साथ जलाभिषेक कर ग्रामवासियो को पवित्र श्रावन मास की शुभकामनायें दी।
इस दौरान सरपंच हलधर साहू पूर्व सरपंच डेरहु राम साहू,दीपक साहू, नारायन साहू, टिकम सेन,भानुप्रताप साहू, रिकेश साहू, मनहरण सेन,दाऊलाल पटेल,छबिराम साहू, लेखु साहू, नान्हू साहू, जगत साहू कुंज निषाद,घासी सोनी,आयोजक समिति के अध्यक्ष नरेश साहू, दुष्यंत साहू, हरीश देवांगन सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
