शराब की अवैध तस्करी ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह बना दिया है नशे का नेशनल हाईवे – योगेश्वर राजू सिन्हा।

महासमुंद:- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराब एवं नशे के अवैध कारोबार कितनी तेजी से फल फूल रहा है जितनी तेजी से तो यहां अगर विकास के कोई कार्य हुआ होता तो छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ ही नहीं बढ़ता। जिस तरह से महासमुंद जिले में आज शराब की इतनी बड़ी खेप की जब्ती हुई है उससे यह लगता है कि शराब की इतनी बड़ी मात्रा बिना किसी से सरकारी संरक्षण के छत्तीसगढ़ में आ ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले पौने 5 वर्ष से जब से कांग्रेस ने सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लिया है तब से लगातार शराब की अवैध तस्करी गंजे की अवैध तस्करी एवं सुख नशे की अन्य कारोबार बहुत ही तेजी से फल फूल रहे हैं। प्रदेश में अपराध का सबसे बड़ा कारण नशे का कारोबार है जिनकी वजह से आए दिन विभिन्न प्रकार की हत्या, लूट, डकैती, छेड़छाड़, दुराचार की घटनाएं हो रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार बिना किसी सरकारी संरक्षण के संभव नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को अंधकार में डूबने का कार्य भी इन नशे के कारोबारी ने खुलेआम नशे के सामान बेचकर किया है। क्या यह शराब की तस्करी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव में बांटने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा मंगवाया गया था? क्या दूसरे राज्य की शराब को छत्तीसगढ़ में लाकर बेचने के लिए तस्करी की गई? उन्होंने कहा कि पवित्र गंगाजल की कसम खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मंशा प्रदेश।