आजादी का जश्न , सेवानिवृत्त प्रधानपाठक  हेमूराम साहू ने ध्वजारोहणकर तिरंगे को सलामी दी l  

मुड़ागांव(कोरासी) :- गरियाबंद जिला के ग्राम पंचायत मड़ेली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ेली में सेवानिवृत्त प्रधानपाठक हेमूराम साहू ने ध्वजारोहण किया,  प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक कल्याण सिंह यदु तथा ग्राम पंचायत मड़ेली में सरपंच लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर ने ध्वजारोहण कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर राष्टगान,ध्वज वंदन एवं राज गीत का गायन हुआ । सेवानिवृत्त प्रधानपाठक  हेमूराम साहू ने ध्वजारोहण के पश्चात सभी को शुभकामनाएं दी, और कहा कि आज देश आजादी के 77 वां वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं, आज पूरे देश में तिरंगा आसमान की बुलंदी पर लहरा रहा है, देश की राजधानी से लेकर भारत के गांव गांव और प्रदेश के घर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है, और राष्ट के तिरंगे की छायाचित्र में स्वाधीनता के महान संग्राम को जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान की ज्योति से प्रज्वलित किया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में देश के हर कोने से आजादी पुकार लगाई आज हम उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा एवं गर्व से स्मरण करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसरपंच भीखम ठाकुर ने कहा इस साल भारत 15अगस्त को अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। इस दिन हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करते हैं। जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों कि आहूति दे दी। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर प्रमुख संस्थान, स्कूलों, कालेजों, दफ्तरों आदि में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जैसे – देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी गीत,भाषण इत्यादि।कार्यक्रम के समापन से पहले कक्षा से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राएं जो कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किये छात्र छात्राओं को उपसरपंच भीखम ठाकुर के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन चमन लाल साहू शिक्षक, एवं किशन नंदे ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर सरपंच, कृपाराम ध्रुव, अमृत ठाकुर, जोहत सिन्हा, मनहरण सिन्हा, तेजराम निर्मलकर, गोवर्धन ठाकुर,वेशनारायण ठाकुर,डियर साहू, मिथलेश साहू, दीनबंधु ठाकुर, माधव निर्मलकर, जीवन टाण्डे,एस कुमार, केशव दास, अरुण कुमार साहू शिक्षक, टायल राम पटेल शिक्षक, रुखमणी ठाकुर, रुखमणी ध्रुव,बुधा बाई,चित्ररेखा निषाद,माना बाई, उर्वशी सिन्हा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ,छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।