
फिंगेश्वर :- कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल करते हुए, पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत 14 अगस्त से की है।जिले में यह अभियान लगातार जारी है। जिले वासी अभियान में भाग लेकर, लगातार पुस्तक दान कर रहे हैं। इसी तारतम्य में मेघा संकुल केन्द्र सेंदर में एफ एल एन प्रशिक्षण के समापन दिवस के अवसर पर संकुल केन्द्र बिजली, सेंदर एवं बेलर के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों के द्वारा लगभग 600 से अधिक पुस्तकें संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू बिजली के माध्यम से विकासखंड स्रोत समन्वयक केंद्र फिंगेश्वर में पुस्तक जमा की है। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने पुस्तक की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकें जीवंत देव प्रतिमाएं हैं उनकी आराध्य से तत्काल प्रकाश और उल्लास मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी साथी होती है। किताबें हमारी आसपास की दुनिया को समझने, सही और गलत के बीच निर्णय लेने में मदद करती है।वे हमारे आदर्श, मार्गदर्शक या सर्वकालिक शिक्षक के रूप में भी हमारे जीवन मे शामिल होती हैं।किताबें पढ़ने से हमारे व्यक्तित्व में गुणात्मक परिवर्तन आता है। इस मौके पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू, मेघा ठाकरे, संकुल समन्वयक पुराणिक ध्रुव, गैंदुराम पटेल, मास्टर ट्रेनर कोमलचंद साहू, गुलशन नंदा, नीतू यादव, हेमंत गायकवाड़, दीप बांधे, योगेश पटेल, बीरेंद्र साहू,तीरथ साहू, आशुतोष कुर्रे, लता ध्रुव, नीतू दीवान, रंजना ढ़ीढ़ी, प्रतिमा चंद्राकर, पार्वती ध्रुव, परागा बारले, लोकेश्वरी साहू, गीता साहू, नंदकु जोशी, देवेश साहू, कृपा राम ध्रुव,सुशीला ध्रुव,प्रदीप साहू, तिलेश्वरी ढ़ीढ़ी, उत्तम देवांगन, गोपाल सोनवानी, भुवनेश्वरी कंवर सहित संकुल केन्द्र सेंदर, बिजली एवं बेलर के शिक्षक उपस्थित थे।
