पृथ्वीम फाउंडेशन ने स्लम बस्ती पहुंचकर बच्चों संग मनाई दिवाली
नवापारा राजिम :- नगर की प्रतिष्ठित पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन ने दिवाली के शुभ अवसर पर स्लम बस्तियों के बच्चों को फटाखे एवं मिठाईया बाटी। पृथ्वीम जनकल्याण समिति की अध्यक्ष योगिता सिन्हा के नेतृत्व में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे पृथ्वीम फाउंडेशन के सदस्यों से फटाखे और मिठाई पाकर काफी खुश नजर आये।
उनकी फीकी दिवाली में मिठास घोलने का कार्य पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन ने किया। नगर के वार्ड क्रमांक 5 एवं वार्ड क्रमांक 16 के स्लम बस्तियों में मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर पृथ्वीम वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि समिति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुवे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के बीच दीपावली का पर्व मनाने पहुंची थी। दीपावली के मौके पर वंचित बच्चों को जीवन में खुशियां बिखेरने का एक छोटा प्रयास फाउडेंशन के माध्यम से किया गया। जिसमें फाउंडेशन की सदस्य रेखा बंजारे की विशेष सहभागिता रही।
