
जांजगीर चांपा :- जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत पिसौद में रहने वाले गंगाराम का खपरे, पॉलिथीन से बना घर अब पक्का आवास बन गया। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ रहने लगे है। इस आशियाने में रहने के बाद से ही उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वह कहते है कि पीएम आवास योजना ने उनकी गिरती छत को पक्के आवास में बदल दिया।
गंगाराम केंवट बताते हैं कि मजदूरी करके जैसे तैसे अपने परिवार का गुजारा कर पा रहे थे, लगता था कि सारा जीवन दो वक्त की रोटी की जुगाड में ही बीत जायेगा, कही से कोई आस नही नजर आ रही थी कि कच्चे मकान को पक्का मकान कैसे बनाऊ। इस समस्या से जूझते हुए वह अपनी जिंदगी बसर कर रहे थे, लेकिन कहते हैं कि आप की सोच अच्छी होगी तो फिर रास्ते खुद व खुद खुलते चले जाते हैं और यह रास्ते खोलने का काम किया गंगाराम केंवट को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने । जिससे उनको वर्ष 2020-21 में 1.20 लाख की राशि स्वीकृत की गई। विभागीय प्रक्रिया, जियो टैग, एफ टी ओ होने के बाद उनके खाते में एक-एक किश्त आती गई और उनका घर तैयार हो गया। जहां एक ओर उनको योजना से मकान का लाभ मिला तो दूसरी योजनाओं से भी लाभान्वित हुए। महात्मा गांधी नरेगा से 90 दिन की मजदूरी मिली, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय का निर्माण कराया गया। आज अपने आवास में पत्नी के साथ आराम से जिंदगी बसर कर रहे है।
