
नवापारा राजिम :- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में तीन दिवसीय संस्कार केंद्र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवेक सक्सेना, सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर, अध्यक्षता संध्या राव पार्षद वार्ड, 04 नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, विशेष अतिथि चंद्रकुमार डडसेना सेवाक्षेत्र शिक्षा प्रांत प्रमुख रायपुर, राकेश तिवारी सेवाक्षेत्र शिक्षा रायपुर प्राचार्य पलारी, गौरीशंकर निर्मलकर प्रचार्य नवापारा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वृत कथन में चंद्रकुमार डडसेना ने कहा दिनांक 18 जून शाम से आयोजित प्रशिक्षण 20 जून दोपहर तक समापन होगी। कुल 34 शिक्षक बंधु/भगिनी सम्मिलित हुए हैं जिसमें समाज के पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों में संस्कारक्षम वातावरण का निर्माण करने उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल का ज्ञान विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे। अपने उद्बोधन में विवेक सक्सेना ने कहा की आज सर्वत्र पश्चिमी संस्कृति हावी होती जा रहीं हैं।चारो तरफ अशांति के वातावरण निर्मित हैं। युवा पीढ़ी भारतीय सभ्यता को भूल रहें है ऐसे में आज ज़रुरत हैं नन्हें-नन्हें कदमों को बचपन से ही सही दिशा दिया जाएं और उन्हे मर्यादित जीवन शैली के लिए तैयार करें संस्कार केंद्र का उद्देश्य अभाव में पल रहे बच्चे जो पढ़ाई छोड़ दिए है या किसी कारणवश नहीं जा सकते उन्हें धर्म नैतिकता और आदर्श का पाठ पढ़ाना हैं जिसमें मुहल्ले के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता रोजी-रोटी कमाने में लगे रहते है और समय नहीं दे पाते उन्हें सेवाभाव आज्ञाकारी देशभक्त शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास की शिक्षा देना देना हैं।कम से कम दो घंटा समय उनकी सेवा में समर्पित होते है संस्कार केंद्र के शिक्षक। संध्या राव ने कहा-माता प्रथम गुरु होती हैं शिशु की ऐसे बच्चे जिन्हें समय पर सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता वे अक्सर भटक जाते हैं और ग़लत कार्य में लिप्त हो जाते है।

ऐसे बच्चों को संस्कार देने का कार्य निस्वार्थ शिशु मंदिर मे किया जा रहा हैं जो सराहनीय प्रयास हैं। होशियार और कमज़ोर विद्यार्थी में भेदभाव नहीं करना चाहिए समान रुप से व्यवहार करना चाहिए नहीं तो उनमें हीनभावना आ जाती हैं। आज कम उम्र में ही नशे की लत अधिकतर नाबालिक अपने भविष्य को बर्बाद कर रहें है जो चिंतनीय बात है हम सभी का फ़र्ज़ उन्हें रोकने का समझाने का प्रयास करे डांटे भी और प्यार भी करे किसी को दुत्कारे नहीं सुधरने के लिए कई विकल्प का निर्माण करें। कार्यक्रम का संचालन नामदास लहरें प्रधानाचार्य राजिम ने किया। आभार प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी आचार्य कृष्ण कुमार वर्मा नरेश यादव, बाल्मिकी धीवर, संजय सोनी रेणु निर्मलकर, नंद कुमार साहू नरेंद्र साहू, तामेश्वर साहू नारायण पटेल दीपक देवांगन, धनेश्वरी साहू निकिता तराने ममता साहू, परमेश्वर सिन्हा निकिता यादव मोनिका मालवीय मंजू साहू जयश्री साहू, अन्य कर्मचारी पुष्पा साहू हेमनाथ साहू लव पटेल आदि जुटे हैं। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।
