
राजनांदगांव :- देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक नागेश यदु, प्रदेश संगठक लिकेश्वर सिन्हा दिशा- निर्देश में प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल के मार्गदर्शन में आज छात्र युवा मंच परिवार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा किया गया जिसमें प्रवीण मारकंडे जी को प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख का दायित्व दिया गया।
प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी ने बताया कि छात्र युवा मंच परिवार में 2017 से जुड़े रहे और निरंतर रचनात्मक जुड़कर संगठन का कार्य कर रहे हैं, मैं राजनांदगांव जिले में स्थित एक छोटे से गांव सोमनी का निवासी हूं मैं संगठन में 11 वीं का विद्यार्थी था तभी संगठन से जुड गया था संगठन से जुड़कर मुझे आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय में एक अलग पहचान मिला है मैंने बीए में स्नातक और वेब साफ्टवेयर डिजाइनिंग की पढ़ाई किया हूं साथ ही साथ अभी एमए फाइनल का विद्यार्थी भी हूं आज संगठन द्वारा मुझे 5 वां बार प्रदेश पदाधिकारी का दायित्व दिया है, छात्र युवा मंच परिवार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है रक्तदान को जन अभियान बनना इस अभियान के लिए मुझे बहुत से सम्मान मिले हैं पथ प्रदर्शक फाउंडेशन औरंगाबाद बिहार द्वारा 2020 में समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया, हेल्प कल्ब टपा पंजाब द्वारा कोरोना वारियर्स नेशन से 2020 में, पीएनआर न्यूज मीडिया मुंबई द्वारा 2020 और 2021 में रक्तदान, समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया, ज्ञान विद्या पीठ फाउंडेशन द्वारा 2023 में राष्ट्रीय युवा समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया और निरंतर हमें राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिला रहा है मुझे गर्व है कि मैं राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार का प्रदेश पदाधिकारी हूं मैं संगठन के कार्यों को हमेशा आगे बढ़ने मे अपना पूरा योगदान दुंगा संगठन द्वारा 23 अगस्त को राजनांदगांव में 79 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संगठन को राष्ट्रीय स्तर में एक अलग पहचान दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा इस बार नई तकनीक और नई विचारों के साथ नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करूंगा प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख का दायित्व दिया गया है जिसे मैं अपनी पूरी कर्त्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा और छत्तीसगढ़ प्रदेश को एक नया पहचान दिलाने का प्रयास करूंगा। मैं निरंतर छात्र युवा मंच-परिवार से जुड़कर रक्तदान, निशुल्क शिक्षा, वृक्षारोपण, यातायात जागरूकता, समाज सेवा जैसे हमेशा रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करता रहूंगा साथ ही साथ छात्र युवा मंच परिवार से युवाओं को संगठित कर उन्हें भी रक्तदान निशुल्क शिक्षा, वृक्षारोपण, यातायात जागरूकता, समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित जो भी युवा साथी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य बनना चाहते हैं, मुझे संपर्क करें 9770952068 संगठन से जुड़कर आप भी अपना व्यक्तित्व विकास करें। नवीन दायित्व मिलने पर मुझे प्रदेश संयोजक नागेश यदु प्रदेश संगठक लिकेश्वर सिन्हा, चन्द्रभान जंघेल, लोकेश बारापात्रे, प्रदेश महामंत्री मनीष साहू, सोमनी स्कूल अध्यक्ष प्रीति टंडन, प्रदेश मंत्री अवतार सेन, साक्षी राजपूत, प्रतिभा साहू, दिव्या साहू, आरती मांडवी, और समस्त छात्र युवा मंच परिवार के पदाधिकारी और सदस्यों ने शुभकामनाएं दिया।
