ग्राम पंचायत चिचिया में 4 लाख रूपए की लागत से लगाये जायेंगे 10 सोलर स्ट्रीट लाईट l 

गरियाबंद :-  जिले के प्रभारी मंत्री  अमरजीत भगत के अनुशंसा पर कलेक्टर  आकाश छिकारा ने 4 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिचिया में 10 नग सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु 4 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।