दंतेवाड़ा :- घोर नक्सल प्रभावित मारजुम राशन दुकान पहुंचे अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी वहां पर ग्रामीणों के साथ बैठकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी मुफ्त राशन योजना की जानकारी ली। इस योजना के तहत हर परिवार को कोरोना काल से मुफ्त में राशन मिल रहा है। मुड़ामी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके मूलभूत समस्याओं पर बात की ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान की स्थिति बहुत ही जर्जर अवस्था में है। उसके पश्चात मुड़ामी ने चिकपाल आश्रम भवन का भी मुआयना किया आश्रम भवन की स्थिति भी बहुत ही दयनीय और बदत्तर है, बहुत ही सीमित संसाधनों में जैसे तैसे बच्चे वहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शौचालय की स्थिति भी बहुत ही जर्जर है जिस वजह से बच्चों को आश्रम से बाहर जाकर के शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि, अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे इतनी विपरीत परिस्थिति में रहकर भी पढ़ाई करना चाहते हैं मगर शासन-प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा है मगर दावे और हकीकत एक दूसरे से बहुत ही जुदा है। प्राथमिक शाला चिकपाल में चार शिक्षकों में एक भी शिक्षक स्कूल में उपलब्ध नहीं थे बच्चे जरूर वहां पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करना चाह रहे हैं मगर शिक्षकों का स्कूल से नदारद होना शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़ा करता है। उसके पश्चात परचेली में संचालित डीएवी आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया जहां पर 300 से अधिक बच्चे रहकर अध्ययन करते हैं मगर बच्चों को सुविधा उपलब्ध नही है। dav पब्लिक स्कूल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की सरकार की महत्वपूर्ण योजना थी मगर उस योजना को किस तरह से बर्बाद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। यह देखना है तो परचेली के आवासीय परिसर उसका जीता जागता उदाहरण है। भूपेश सरकार बात करते हैं शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति किया है, जबकि बच्चो के मौलिक सुविधाएं इस सरकार में नहीं मिल पा रही पौष्टिक भोजन तो दूर की बात है शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है ऐसे आवासीय परिसर में जहां 300 बच्चे रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं कमरों में ना लाइट है ना पंखा हैं और ना खिड़की में पल्ला है, ना मच्छरदानी तक उपलब्ध नहीं करा पाए है। मगर हमारे देश का भविष्य प्रदेश के होनहार बच्चों के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है यह इस सरकार की संवेदनहीनता का एक बहुत बड़ा प्रमाण है कांग्रेस की सरकार स्थानीय विधायक बड़ी- बड़ी बातें करते हैं मैं दावे के साथ कहना चाहूंगा एक बार चिकापल छात्रावास और परचेली के आवासीय परिसर में जरूर आइए और देखिए वहां की हकीकत क्या है। जनता ने इसी दिन के लिए आपको सरकार सौपीं थी दंतेवाड़ा की जनता ने विधायक बनाया था तीन सौ बच्चों को सिर्फ भोजन में दाल और चावल मिल रहा है और यदि सब्जी बन जाएगी तो फिर दाल नहीं मिल रही है दाल बन रही है तो सब्जी नहीं मिल रही है जब शिक्षा के परिसरों से अवैध उगाई और वसूली की जाएगी तो यह स्थिति निर्मित होती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कटेकल्याण राजमन ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित भदौरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी टेकाम, मासा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
