
राजिम :- विश्व युवा दिवस के अवसर पर बूथ क्रमांक 03 ग्राम कोमा के स्वामी विवेकानंद युवा संगठन के नेतृत्व में गांव के वरिष्ठ नागरिक गण एवं सरपंच के साथ मिलकर गांव के अनेकों युवाओं ने मां महामाया मंदिर परिसर में अनेक फलदार वृक्ष लगाए जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राम साहू उपस्थित रहे साथ ही गांव के युवाओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा प्रकृति का मित्र होता है प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक युवा का कर्तव्य है साथ ही सभी युवाओं से आग्रह भी किया की वृक्ष लगाने के बाद उनका संरक्षण स्वयं की जिम्मेदारी समझें।

कार्यक्रम में गांव की सरपंच भुनेश्वरी दौलत बंजारे, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री ज्ञानानंद साहू, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं क्षेत्र के जाने माने संगीत शिक्षक तुलाराम साहू, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री राजा साहू, योगेश्वर साहू, घनश्याम यादव, चम्पेश्वर साहू, वासुदेव साहू, दिगेश्वर साहू, मनोज तारक, जनक बंजारे, यमन साहू, खोमन साहू, दानेंद्र साहू, वेदप्रकाश साहू, गजनी तारक, राहुल साहू, एवं राजीव युवा मितान क्लब के अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
