कीर्ति शर्मा ने जीता सावन सुंदरी का ताज।

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ हर्ष हैवेन्स सोसायटी सरकंडा में सावन सुंदरी पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध गेम्स हुए। सावन सुंदरी के ताज से कीर्ति शर्मा को नवाजा गया । गेम में प्रथम इंद्रायनी मोइत्रा, द्वितीय निर्जला सिंह और तृतीय नीता अग्रवाल रहीं।

 

इस अवसर पर उज्ज्वला पातुरवार ने कहा कि सावन उत्सव मनाने का उद्देश्य देश भर की संस्कृति से परिचित होना है । कार्यक्रम में श्वेता पाण्डेय,मंजु ,कीर्ति शर्मा,सुनीता दुबे,नीता, अर्चना वासन्ति व शांति गुप्ता ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वला पातुरवार ने किया।