फिंगेश्वर :- ग्राम जोगीडीपा निवासी किसुन राम ध्रुव की सुपुत्री उमेश्वरी ध्रुव का चयन कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से असम राइफल्स की महिला सैनिक के रूप में हुआ है। उनके द्वारा छह महीने की कठिन प्रशिक्षण उपरांत अवकाश में गृहग्राम लौटने पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू उनके निज निवास में पहुंच कर उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने सुश्री उमेश्वरी ध्रुव को श्रीफल व गमछा भेंटकर अभिनंदन किया तथा माँ भारती की सेवा में तल्लीन रहने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य कितना भी बड़ा क्यों न हों मनुष्य के साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने बौने नजर आते हैं, ऐसे ही साहस का परिचय हमारी बिटिया उमेश्वरी ध्रुव ने दिया है जिसके ऊपर पूरे क्षेत्रवासियों को गर्व की अनुभूति हुई है। इस दौरान असम राइफल्स की चयनित उम्मीदवार उमेश्वरी ध्रुव ने बताया कि घर में पिताजी के नानाजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे व सेना में नौकरी की जिससे प्रेरणा लेकर देशसेवा के लिए आगे बढ़ने का जज्बा मिला और अब असम राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेन्द्र यादव, महेश साहू, मिथलेश ध्रुव, गोपी ध्रुव, बलराम साहू, महितु कमार, गुलाब नंदे, डेविड यादव, माधो ध्रुव, नरेश ध्रुव, राजेश ध्रुव, पना बाई ध्रुव, मुन्नी ध्रुव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
