मोहारा में जोन स्तर खेल का हुआ शुभारंभ।

गुरूर :- राजीव मितान क्लब के तत्वाधान एवम ग्राम पंचायतों के सरंक्षण में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुरुआत ग्राम मोहारा में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सरपंच दीपधा साहू मोहारा, सरपंच चन्दा साहू पिकरीपार, सरपंच विजयलक्ष्मी साहू, सरपंच नंदिनी ठाकुर जेवरतला एवम सरपंच सरस्वती ध्रुव, तुकाराम साहू प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी छ.ग., के आतिथ्य में जोन स्तरीय खेल का शुरुवात रिबन काटकर एवम गिल्ली डंडा से हुई। तुका राम साहू ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीज-त्योहार, लोक संस्कृति, लोक कलाओं को बढ़ावा देने के बाद अब छतीसगढ़ के पारंपरिक खेलो को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुवात किये है।

पिकरीपार क्लब अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि सात ग्राम पंचायतो के मध्य खेलो का महामुक़ाबला होना है। ग्राम मोहारा को जोन बनाया गया है जिसमे बासीन, जेवरतला, भोथली, कोसा-गोंदी, पिकरीपार, डांडेसरा 7 ग्राम पंचायतो मिल करके आयोज न करवा रही हैं। मोहारा क्लब अध्यक्ष ने कहा कि हमे 7 ग्राम पंचायतो से अच्छा सहयोग मिल रहा है और 0-18 वर्ष और 40+ वालो की खेल आज पूरा करेंगे और कल 18 से 40 उम्र वालो की खेल होगी। सभी बच्चे,जवान बुजुर्ग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। इस कार्यक्रम में बोधराय साहू, कुलेश्वर साहू, टिकेश साहू, वीरू, खिलेंद्र, प्रवीण, ताराचंद, हेमंत , रविकांत समस्त पंचायत सचिव जितेंद्र साहू, एवम समस्त ग्रामवासियों एवम सभी क्लब के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।