गांव में जन जन तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का प्रयास : अशवन्त तुषार साहू l 

महासमुंद :- अशवन्त तुषार साहू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण भी करा रहा है आज जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरिद मे जनसंपर्क कर लोगों का हालचाल जाना जनसंपर्क भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपने विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जिसमें चुहरी से बोरिद पहुंच मार्ग जर्जर हालत में है, बरसात शुरू होते ही खस्ताहाल सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और गंदगी होने लगी है, सड़कों की व्यवस्था सुधारने जरा भी रुचि नहीं है, शासन प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा अन्य लोगों व स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, बदहाल सड़क से अब तो पैदल निकलना भी दूभर है, ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर महोदय से मिला तो सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन गांव की सड़क कई वर्षों से बनी ही नहीं है, वन अधिकार पट्टा के देने की मांग, नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिस पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को कहा l