नारियों जागो अपने को पहचानो।

तखतपुर :- विगत दिनों मणिपुर में सामूहिक हिंसा तोड़फोड़ एवं महिलाओं के प्रति बेटियों के प्रति अमानवीय कृत्य सामने आया है जो काफी चिंताजनक है नारायण प्रसाद पाली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष वीरांगना अहिल्याबाई होलकर साहित्य समिति तखतपुर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित कर ऐसे दंगा करने वाले सभी लोगों को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्ति जज के माध्यम से जांच कर कर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। आपने यह आह्वान महिला शक्ति से, करते हुए निवेदन किया है कि भजन पूजन कीर्तन के साथ- साथ, अपने को सक्षम बनाने के लिए भी प्रयास करें अपने आप को जागृत करें संगठित करें तथा अनीति से डटकर मुकाबला करें,
स्वयं से ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार का व्यक्तिगत रूप से और यदि किसी धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक संगठन से जुड़े हैं तो उस, संगठन के माध्यम से भी पुरजोर विरोध करें,नारियों में असीम शक्ति होती है हम नारियों से अपील करते हैं नारियों जागो अपने को पहचानो नारी शक्ति जिस दिन अपनी शक्ति को पहचान लेगी उस दिन उसके साथ अन्याय अत्याचार शोषण आदि अपने आप ही रोक लग जाएगा। समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों को धर्म आचार्यों को, जो लोग नारी जागृति आंदोलन चलाते हैं उन सभी लोगों को संगठनों को संस्थाओं को ट्रस्ट को सामने आकर ऐसे घटनाओं के प्रति निंदा करना चाहिए ज्ञापन सौंपना चाहिए सामूहिक विरोध करना चाहिए प्रधानमंत्री को इस संदर्भ में धर्म आचार्यों द्वारा विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट द्वारा पत्राचार कर दोषी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही हेतु बातचीत करना चाहिए, केवल प्रवचन देने से काम नहीं बनेगा अब अनीति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता है संघर्ष प्रकोष्ठ भी बनाया जावे, यही हमारा सभी से निवेदन पूर्वक सुझाव आग्रह है। उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष वीरांगना अहिल्याबाई होलकर साहित्य समिति तखतपुर द्वारा दी गई है।