
राजिम :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया विभाग के तत्वाधान में रायपुर संभाग मीडिया कार्यशाला का आयोजन एकात्म परिसर भवन में किया गया था। इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। कार्यशाला पश्चात भाजपा जिला गरियाबंद मीडिया विभाग के जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, सहप्रभारी रितेश यादव, राजिम विधानसभा मीडिया प्रभारी शरद पारकर, सहप्रभारी गोविंद तिवारी, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा मीडिया प्रभारी अश्विनी अवस्थी, सहप्रभारी पुलस्त शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।
