पटेल मरार समाज 9 विधानसभा में मांगेंगे टिकट।

राजिम :- बैठक में एक स्वर में कहा जो राजनीतिक दल समाज का सम्मान करेगा उसका समाज सम्मान करेगा। राजिम-मरार पटेल समाज राजनीतिक प्रकोष्ठ का अहम बैठक पटेल धर्मशाला में आयोजित किया गया था। जिसमे आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव पर समाज की भूमिका पर गहन मंथन व चिंतन किया गया।बैठक में मुख्य रूप से अखिल मरार माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, प्रदेश संरक्षक रामेश्वर पटेल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, सलाहकार फिरंगी पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पटेल, उपाध्यक्ष गनपत पटेल, मुख्य रूप से उपस्थित हुये। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय मरार माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे समाज की बहुताय संख्या है, संख्या बल के आधार पर समाज के लोगो को जो राजनीतिक सम्मान मिलना चाहिये वो नही मिल रहा है, राजनीतिक दलों द्वारा लगातार हमारे समाज का शोषण किया जा रहा है, केवल वोट बैंक तक हमारे समाज को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जो राजनीतिक दल हमारे समाज का सम्मान करेगा। उसका समाज सम्मान करेगा। वोट बैंक समझने वाले राजनीतिक दलों को अब समाज एकजुट होकर करारा जवाब देगा। मरार समाज 9 विधानसभा राजिम, महासमुंद, खल्लारी, बसना, शक्ति, कसडोल, कवर्धा, कटघोरा, सरगुजा में भाजपा कांग्रेश से टिकट की मांग करेंगे। जो टिकट देगा उसका समर्थन किया जावेगा जो नही देगा उसको हराने में समाज कमी नही करेगा।संरक्षक रामेश्वर पटेल ने कहा कि हमारे समाज में राजनीतिक जागरूकता लाने के लिये पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा कर एकजुट किया जा रहा है, साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख दलों से टिकट का मांग भी लगातार जारी है, अब हमें वोट बैंक तक सीमित नही रहना है बल्कि अपने राजनीतिक अधिकार के लिये सजग भी रहना है। जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिये राजनीतिक भागीदारी का होना बहुत जरूरी है, समाज मे जितने ज्यादा जनप्रतिनिधि होंगे उस समाज का विकास तेज गति से होगा। अब मरार समाज जाग चुका है, जो राजनीतिक दल हमारा सम्मान करेगा, उसका हम सम्मान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजिम विधानसभा व बिंद्रा नवागढ़ विधायक सभा में 40 गांवों में मरार समाज की बहुलता है, इसलिये राजिम विधानसभा से विधायक की टिकट की मांग को शीर्षस्थ नेताओ से प्रमुखता से रखेंगे। सलाहकार फिरंगी पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि यदि भाजपा कांग्रेश हमारे समाज को अनदेखा कर टिकट नही देता है तो पूरे विधानसभा में समाज अपना प्रत्यासी उतरेगा। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल ने किया आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष बसंत पटेल ने किया। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, सलाहकार फिरंगी पटेल, कार्य. अध्यक्ष संतोष पटेल, उपाध्यक्ष गनपत पटेल, जिला उपाध्यक्ष बसंत पटेल, तहसील अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल, भुखन पटेल, पूर्व पार्षद, गनपत पटेल पूर्व सरपंच, कैलाश पटेल, संतोष पटेल, बिष्णु पटेल, कुंजबिहारी पटेल, जय पटेल, बिसेसर पटेल, प्रह्लाद पटेल, त्रिलोक पटेल, अजय पटेल संजू पटेल, किशोर पटेल, भुवन पटेल, सन्तु पटेल, दामोदर पटेल, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुये।